Motihari: प्रभात खबर चौपाल में घोषणा के बाद दो सरकारी बसे शुरू

15 अगस्त को ढाका हाई स्कूल में प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस के तहत चौपाल कार्यक्रम में जनता द्वारा सरकारी बस चलाने की मांग ढाका विधायक से की गई थी.

Motihari: सिकरहना, घोड़ासहन. 15 अगस्त को ढाका हाई स्कूल में प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस के तहत चौपाल कार्यक्रम में जनता द्वारा सरकारी बस चलाने की मांग ढाका विधायक से की गई थी. जिसके बाद ढाका विधायक पवन जायसवाल ने 72 घंटे में सरकारी बस विधानसभा क्षेत्र से चलवाने की घोषणा चौपाल मंच से की थी. उनके द्वारा की गई उक्त घोषणा के बाद मंगलवार को ढाका विधानसभा क्षेत्र से दो सरकारी बसों का परिचालन शुरू किया गया. ढाका विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि ढाका प्रखंड के गुरहेनवा स्टेशन से एक बस जो गुरहनवा से मुजफ्फरपुर के लिए जाएगी. वहीं दूसरी बस घोड़ासहन प्रखंड के जमुनिया बाजार से पटना तक जाएगी. बताया कि गुरहनवा स्टेशन से सरकारी बस सुबह 7:30 बजे खुलेगी जो दोस्तियां, फुलवरिया, ढाका, मोतिहारी के रास्ते मुजफ्फरपुर तक जाएगी. वहीं दूसरी बस जमुनिया बाजार से सुबह 6:30 बजे खुलेगी जो घोड़ासहन, लौखान, ढाका, मोतिहारी होकर पटना तक जाएगी. एक साथ दो सरकारी बसों के परिचालन शुरू होने के बाद क्षेत्र में लोगो के बीच हर्ष व्याप्त है. यात्री के साथ आम लोगों ने प्रभात खबर द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम की सराहना करते ढाका विधायक द्वारा मांग पूरा करने पर उनको भी धन्यवाद दिया है.कहा कि प्रभात खबर चौपाल से आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों में भी जागरूकता आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >