Motihari: ऐतिहासिक होगा दो दिवसीय सीताकुंड महोत्सव: विधायक

पिपरा में अवस्थित सीताकुंड धाम महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Motihari: चकिया. प्रखंड के पिपरा में अवस्थित सीताकुंड धाम महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.मान्यताओं के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम व माता जानकी के विवाह के उपरांत अयोध्या लौटते समय बारात का ठहराव इसी जगह पर हुआ था.यहीं माता जानकी के कंगन खोलने की रस्म पूरी की गई थी. माता जानकी ने जिस शिव मंदिर में पूजा की थी वह आज भी गिरजानाथ महादेव मंदिर के रूप में अवस्थित है. यहां प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र को भव्य मेला लगता है.पर्यटन विभाग द्वारा महोत्सव आयोजित करने की स्वीकृति के बाद से ही यहां उत्सवी माहौल है. लगभग 13 करोड़ की लागत से सीताकुंड धाम के जीर्णोद्धार व विकास का काम भी कराया जा रहा है. 23 व 24 सितंबर को आयोजित होगा महोत्सव विधायक श्यामबाबू प्रसाद ने बताया कि हमारा प्रयास इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाने की है.उन्होंने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 23 सितंबर को सुबह दस बजे स्कूली बच्चों के रंगोली, पेंटिंग व वादविवाद प्रतियोगिता से होगा.इसी दिन संध्या छह बजे पर्यटन मंत्री राजू सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत इसका उद्घाटन किया जाएगा. 24 सितंबर को सांसद व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर द्वितीय सत्र का उद्घाटन होगा, जिसके बाद भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ व अन्य विशेष आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.उन्होने समस्त जिला वासियों को सीताकुंड महोत्सव में आमंत्रित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >