पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो की मौत

अरेराज हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर मंगलापुर ढाला के समीप सोमवार की संध्या अज्ञात पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा सवार इलाज के दौरान सीएचसी में दम तोड़ दिया.

संग्रामपुर. अरेराज हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर मंगलापुर ढाला के समीप सोमवार की संध्या अज्ञात पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा सवार इलाज के दौरान सीएचसी में दम तोड़ दिया. मृतक शाहजाद आलम उम्र 25 वर्ष पिता सहाबुद्दीन मियां गांव संग्रामपुर दर्जी टोला व दूसरा मंगलापुर गांव के सोनेलाल मलिक का 30 वर्षीय पुत्र अजय मलिक बताया जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक संतुलन खो दिया व बाइक में सड़क किनारे ठोकर मार भाग निकला. एक कि मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं ग्रामीणों ने जख्मी स्थिति में शाहजाद को सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. अस्पताल के डॉक्टर रवि शंकर कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की तैयारी की जा रही है . घटना की जांच की जा रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >