Motihari : कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

आदापुर थाना क्षेत्र के भलुआहिया गांव से स्थानीय पुलिस ने एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

Motihari : रक्सौल. आदापुर थाना क्षेत्र के भलुआहिया गांव से स्थानीय पुलिस ने एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उक्त कार्रवाई गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई है. इसकी जानकारी देते हुए आदापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मझरिया गांव निवासी सोनू कुमार एवं लालू यादव को गिरफ्तार किया गया है. दोनों का मोबाइल जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं गिरफ्तार दोनों युवकों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >