रक्सौल में इस बार कैसी होगी दुर्गा पूजा? पंडाल से सुरक्षा तक समिति ने बनाई पूरी योजना

रक्सौल की त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति ने आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक में पूजा पंडाल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. समिति ने महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संपन्न कराने का संकल्प लिया है.

Raxaul News: रक्सौल.  शहर के स्टेशन रोड स्थित रामजी चौक पर शनिवार को त्रिमूर्ति दुर्गा पूजा समिति की बैठक अध्यक्ष शम्भू कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. पूजा पंडाल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा समेत कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

पूजा पंडाल और विद्युत व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक में पूजा पंडाल की तैयारियों के साथ विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई. पूजा स्थल और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया. समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर सहमति जतायी.

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान

दुर्गा पूजा के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया. पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर भी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा की.

प्रतिमा और सजावट की जिम्मेदारी तय

समिति की ओर से बताया गया कि माता रानी की प्रतिमा के डिजाइन और आकर्षक सजावट की जिम्मेदारी कृष गुप्ता और बंटी कुमार ने ली है. दोनों ने श्रद्धा, समर्पण और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करने का संकल्प जताया. समिति की ओर से पूजा की तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया.

सदस्यों से एकजुट होकर काम करने की अपील

बैठक में समिति के सभी सदस्यों से आपसी एकता और सहयोग के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया गया. समिति के अध्यक्ष शम्भू कुमार गुप्ता, सचिव शेषनाथ गुप्ता और कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता हैं. संरक्षक मंडल में श्रीभगवान गुप्ता, नीरज गुप्ता, चंद्रमोहन गुप्ता और उमा जी शामिल हैं.

व्यवस्थापक मंडल में ये सदस्य शामिल

व्यवस्थापक मंडल में राजेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, कृष गुप्ता, अनूप कुमार, रिक्की अग्रहरी, सुप्रंजन कुमार, बिपिन दास, सुरेश गुप्ता, अविनाश मिश्रा, श्यामबाबू गुप्ता, मनोज शाह, विक्की गुप्ता, मनोहर गुप्ता और बंटी कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल हैं.

महोत्सव को सफल बनाने का लिया संकल्प

बैठक में विष्णु कुमार, बोलबम कुमार, सुनील कुमार, सोनू कुमार, अखिलेश कुमार, सूरज कॉलोनी, मनीष कॉलोनी, विकास सूर्या, राजकुमार पटेल, सुशील कुमार, राहुल कुमार समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और सफल बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: बार-बार निर्देश के बाद भी नहीं सुधरे अधिकारी, DM ने 26 अंचलों का वेतन किया स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >