Motihari: आज बजट पर समीक्षा को लेकर होगी बोर्ड की बैठक

नगर परिषद कार्यालय में आज (शनिवार) को नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक होगी.

Motihari: रक्सौल. नगर परिषद कार्यालय में आज (शनिवार) को नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक होगी. जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर परिषद के बजट पर चर्चा होनी है. इससे पहले बजट पर चर्चा के लिए आयोजित की गयी बैठक में कुछ बिन्दुओं पर आपत्ति करते हुए इसे सुधार के लिए वापस लौटा दिया गया था. जिसपर शनिवार को होने वाली बैठक में चर्चा होनी है. इससे पहले सशक्त स्थायी समिति की बैठक में नगर परिषद का बजट पास कर दिया गया है. बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद इसपर क्रियान्वयन शुरू हो जायेगा. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि बैठक को नप क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गयी है. बैठक का आयोजन नगर परिषद के प्रशासनिक भवन स्थित सभाकक्ष में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >