Motihari: विदेशी शराब व बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

लखौरा के फुलवार गांव से शराब की खेप लेकर जा रहे तीन तस्कर पकड़े गये. उनके पास से करीब 25 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है.

Motihari: मोतिहारी . लखौरा के फुलवार गांव से शराब की खेप लेकर जा रहे तीन तस्कर पकड़े गये. उनके पास से करीब 25 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में जितना थाने के झझरा गांव निवासी राजु कुमार, चंद्रवीर कुमार व इनरवा फुलवार के नारायण बैठा है. बताया कि नारायण की गिरफ्तारी उक्त दोनों की निशानदेही पर हुई है.नारायण ने ही उन दोनों को शराब उपलब्ध कराया था.प्राथमिकी दर्ज कर तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

AMRESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >