Motihari: दंपती सहित तीन को किया जख्मी, प्राथमिकी

मुफस्सिल थाने के अमर छतौनी बड़ा टोला में आनंद शंकर भूषण के साथ मारपीट की गयी. बचाने गयी उसकी पत्नी व पिता को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.

Motihari: मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के अमर छतौनी बड़ा टोला में आनंद शंकर भूषण के साथ मारपीट की गयी. बचाने गयी उसकी पत्नी व पिता को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घटना को लेकर आनंद शंकर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने ठाकुरवाड़ी के रूमित कुमार रौशन, रंजीत राम को नामजद व चार-पांच अज्ञात को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि वह डिजीटल मनी शेयर का काम करता है. रूमित ने भी डिजिटल मनी शेयर में काम करने की इच्छा जतायी. आनंद ने कहा कि मुनाफा के साथ घाटा भी लग सकता है.. रूमित ने सारी बातों को समझने के बाद काम शुरू किया. कुछ दिनों तक उसे आमदनी हर्ठ, लेकिन बाद में शेयर गिरने के कारण उसे घाटा लगने लगा. इससे नाराज होकर रूमित अपने सहयोगियों के साथ घर परपहुंच गाली गलैज किया. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. बचाने आयी पत्नी व पिता के साथ भी मारपीट की. गले से सोने का चेन सहित अन्य सामान लूटने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >