बाइक सवार तीन अपराधियों ने किराना दुकान से लूटे 15 हजार

बख़री बजार मंदिर के समीप स्थित किराना दुकान में सोमवार की देर रात्रि को बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिये.

पताही . थाना क्षेत्र के बख़री बजार मंदिर के समीप स्थित किराना दुकान में सोमवार की देर रात्रि को बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिये. उक्त किराना दुकान बख़री गांव के अशोक साह की है. पुलिस लूट मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पीडित किराना दुकानदार ने घटना को लेकर मंगलवार को थाना में आवेदन दिया है, जिसमें बताया है कि दिन की बिक्री कर दुकान के गला में 15 हजार रुपये रखे थे. तभी देर रात्रि को अपाची बाइक सवार तीन अपराधी ग्राहक बनकर आये और जीरा-मारीच की मांग की. इसी दौरान एक अपराधी दुकान के अंदर पहुंच हथियार के बल 15 हजार रुपये लूट लिया. अपराधी रुपये लूटने के बाद बख़री महमदी पथ के रास्ते भाग निकले. सूचना पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक जानकारी ली. वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया . डीएसपी ने बताया कि लूट मामले में दुकानदार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >