तेल कटवा गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइन होटल पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. गोलीबारी में होटल संचालक उपेंद्र राय की मौत हो गयी थी.

कोटवा.कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइन होटल पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. गोलीबारी में होटल संचालक उपेंद्र राय की मौत हो गयी थी. इस घटना को तेल कटवा गिरोह ने अंजाम दिया था. पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल तीनों से पूछताछ चल रही है. बताते चले कि 16 जुलाई को तेल कटवा गिरोह के बदमाशों ने लाइन होटल के पास खड़े ट्रक से तेल चोरी के दौरान विरोध करने पर गोलीबारी की थी, जिसमे गोली लगने से होटल संचालक के पिता की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गया था. पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे थे.घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस ने बदमाशों को चिन्हिंत किया. एसपी ने बदमाशों पर इनाम की घोषण भी की थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अपराधी हथियार के बल पर ट्रकों से तेल काटने का संगठित गिरोह चलाते थे. एनएच किनारे खड़े भारी वाहनों को निशाना बनाकर ये अपराधी तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों और नेटवर्क को लेकर अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है. कोटवा पुलिस ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से तेल कटवा गिरोह की कमर टूटेगी और एनएच किनारे होने वाली तेल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >