देसी कट्टा व कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

जयसिंहपुर बाबू टोला से हथियार के साथ तीन अपराधी पकड़े गये. तीनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

तुरकौलिया . थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बाबू टोला से हथियार के साथ तीन अपराधी पकड़े गये. तीनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इसकी भनक पुलिस को लगी, जिसके बाद पुलिस ने जयसिंहपुर बाबू टोला की घेराबंदी कर तीनों को हथियार के साथ दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों में बाबू टोला का रंजीत कुमार, जयसिंहपुर माधोपुर का सुरज कुमार व किरण जोशी कुमार शामिल है. सदर 2 डीएसपी जितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि तीनों अपराधियों का हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हुआ था. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि जिनकी तस्वीर हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वहीं किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बाबू टोला में इकठ्ठे हुए है. सूचना मिलते ही छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस, दो सेल फोन व दो घड़ी बरामद हुआ है. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में डीएसपी के साथ थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष मंदन कुमार, राजकुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >