मोतिहारी के छतौनी चौक के पास खड़ी स्कॉर्पियो रातोंरात गायब, सहायक अभियंता की शिकायत पर जांच शुरू

मोतिहारी के छतौनी इलाके में चोरों ने सरकारी अधिकारी की स्कॉर्पियो कार चुरा ली. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर सुनसान जगह से गाड़ी उड़ा ले गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Motihari News: जिले में चोरों ने छतौनी थाना क्षेत्र के इलाके में एक सरकारी अधिकारी की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली. चोरों ने ग्रामीण कार्य विभाग, रक्सौल के सहायक अभियंता रामनाथ सिंह की सफेद रंग की स्कॉर्पियो को निशाना बनाया. घटना के बाद सहायक अभियंता ने छतौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

छतौनी चौक से महज 100 मीटर दूर खड़ी थी स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो छतौनी चौक से करीब 100 मीटर की दूरी पर पानी टंकी के सामने पार्किंग के बाहर खड़ी की गई थी. बताया गया कि रात करीब 12 बजे चोरों ने सुनसान मौके का फायदा उठाया और स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए.

घटना के बाद आसपास के इलाके में चोरी को लेकर चर्चा शुरू हो गयी. सहायक अभियंता ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई.

सहायक अभियंता के भतीजे के नाम पर है गाड़ी

बताया गया कि चोरी हुई स्कॉर्पियो सहायक अभियंता रामनाथ सिंह के भतीजे सुशील कुमार के नाम पर है. इसका इस्तेमाल सहायक अभियंता अपने विभागीय कार्यों के लिए कर रहे थे.

घटना की रात गाड़ी को छतौनी क्षेत्र में पार्क किया गया था. कुछ समय बाद जब गाड़ी वहां नहीं मिली, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी.

गाड़ी में रखी थी ओरिजिनल RC और Owner Book

सहायक अभियंता ने पुलिस को बताया कि स्कॉर्पियो के अंदर गाड़ी की ओरिजिनल RC और Owner Book भी रखी हुई थी. चोर वाहन के साथ ये दस्तावेज भी अपने साथ ले गए.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस की ओर से चोरी की गई स्कॉर्पियो की तलाश के साथ घटना से जुड़े संभावित सुरागों को खंगाला जा रहा है.

प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

छतौनी थाने के इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस चोरी हुई स्कॉर्पियो की बरामदगी और घटना में शामिल चोरों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है. अब पुलिस की जांच में यह सामने आना बाकी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरी की गई गाड़ी को किस दिशा में ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: नरकटियागंज में गर्भ में मृत बच्चे को निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने निजी क्लीनिक में किया हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >