मोतिहारी में प्रोफेसर के सूने घर में चोरी, फरीदाबाद से लौटे तो सामान देख उड़ गए होश

मोतिहारी में एक प्रोफेसर के सूने घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. फरीदाबाद से लौटने पर प्रोफेसर को घर का बिखरा सामान देखकर बड़ा झटका लगा. घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Motihari News: मोतिहारी. शहर में चोरों ने बापूधाम रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर दो के सामने एक प्रोफेसर के सूने मकान का ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के साथ घरेलू बर्तन, कपड़े और महत्वपूर्ण किताबें भी ले गए. व्यस्त इलाके में हुई चोरी की इस घटना के बाद पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं.

फरीदाबाद गए थे प्रोफेसर, काट दिया घर का ताला

जानकारी के अनुसार, पंडित उगम पांडेय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) निशि कांत पाठक अपनी बेटी डॉ. शिखा से मिलने फरीदाबाद गए हुए थे. इसी दौरान मकान मालिक ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके बंद फ्लैट का ताला टूटा हुआ है.

सूचना मिलने के बाद प्रोफेसर वापस मोतिहारी पहुंचे. घर के अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा मिला. जांच करने पर कई कीमती सामान गायब मिले.

गैस सिलेंडर से किताबों तक ले गए चोर

पीड़ित प्रोफेसर की ओर से नगर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, चोर घर से गैस सिलेंडर और रेगुलेटर, पीसइनवर्टर की बड़ी बैटरी, नल और पाइप, घरेलू कीमती बर्तन, महत्वपूर्ण किताबें और कीमती कपड़े ले गए हैं.

चोरों ने घर में रखे सामान को खंगालने के बाद कई जरूरी वस्तुएं भी अपने साथ ले गये. चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है.

पुलिस गश्त पर उठे सवाल, जांच शुरू

बापूधाम रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त इलाके के सामने हुई चोरी की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य बिंदुओं के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >