Motihari: नहरी बंद करने से ग्रामीणों को धान की खेती करने में हो रही परेशानी

धान की खेती करने के लिए पानी लाना मुश्किल हो गया है.

Motihari: कल्याणपुर.प्रखंड के पकड़ी दिक्षित पंचायत के वार्ड नम्बर 07 में नहरी को बंद कर नहरी के जमीन पर उक्त गांव के आधा दर्जन लोगों द्वारा कब्जा करने को लेकर पंचायत के दो दर्जन ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर करवाई की मांग की है.आवेदन देने वालों में जैनुल मियां,वृज मोहन कुंवर, ललित मोहन कुंवर, राकेश मोहन कुंवर,कामदिन मियां, हजरत मियां, जयनंदन ठाकुर, नजबुदिन मिया आदि दो दर्जन ग्रामीण शामिल है.दिये आवेदन में बताया है की यह नहरी बखरी महेश से भाग्यनगर होते हुए पकड़ी दिक्षित मस्जिद होकर गुजरती है.उक्त गांव के नैमुल मियां सहित आधा दर्जन लोगों ने नहरी के जमीन पर टंकी बनाकर व जलावन रखकर नहरी को बंद कर दिया गया है.जिससे पानी की निकासी बंद हो गयी है.यहां तक की अब नहरी के जमीन में पक्के दीवार का निर्माण किया जा रहा है.हमलोगों को धान की खेती करने के लिए पानी लाना मुश्किल हो गया है.इन लोगों को नहरी के जमीन को मुक्त करने के लिए कहने पर मारपीट व गाली गलौज को तैयार हो जाते है.इस संबंध में सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया की इसकी जांच कर करवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SN SATYARTHI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >