Motihari: बिहार में विकास की गति तेज हो गयी है अब उसे कोई रोक नहीं सकता : दिलीप जायसवाल

प्रखंड क्षेत्र के उज्जैन लोहियार पंचायत के सिंगाहा बलुआ हाई स्कूल के प्रांगण में शनिवार को एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

Motihari: हरसिद्धि. प्रखंड क्षेत्र के उज्जैन लोहियार पंचायत के सिंगाहा बलुआ हाई स्कूल के प्रांगण में शनिवार को एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू की जिलाध्यक्ष मंजू देवी व मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज हो गयी है. अब इसे कोई रोक नहीं सकता है. लालू के कार्यकाल में लालटेन व ढिबरी की रोशनी में लोग रहते थे. आज डबल इंजन की सरकार में घर-घर बिजली और गली-गली सड़क हो गई है. उन्होंने कहा कि एक गरीब और पिछड़ा का बेटा प्रधानमंत्री बना है तो महागठबंधन के दोनों राजकुमारों को पच नहीं रहा है और वे बौखला कर प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता को गाली दे रहे हैं, जो शर्म की बात है. देश की जनता उन लोगों को सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि जिन-जिन राज्यों में झूठ बोलकर कांग्रेस की सरकार बनी थी. बाद में झूठ सामने आने पर वहां की जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका और फिर से वहां भाजपा की सरकार बन गई है. वहीं स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने कहां कि 2005 के पहले बिहार में 6 बजे शाम के बाद सभी दुकानें बंद हो जाती थी. सरकार के संरक्षण में नरसंहार होता था. शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई थी. बिहार से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया था. 2005 में जब बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनी तब विकास की गति तेज हो गई. अपराधी सलाखों के भीतर भेजे जाने लगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं की आंखों के आंसू पोछे. नीतीश-मोदी को मजबूत बनाना है. इसलिए हरसिद्धि विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान को विजयी बनाना है. वही गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ गया है. कई प्रखंडों को जिला समाहरणालय से सड़कों के माध्यम से जोड़ दिया गया है. 450 सड़कों का निर्माण 5 साल में पूरा करना है, जिसमें पचासी प्रतिशत सड़क बनकर तैयार हो गई है. 15% प्रक्रिया में है. वही मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि बाहर के किसी भी कॉलेज से बिहार के कॉलेज में व्यवस्था कम नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले बाहर में बिहारी को गाली देते थे और आज बिहारी होना गौरव की बात है. मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय लोक मोर्चा किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, संजय पासवान, हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, सरोज रंजन पटेल, अजय यादव, कन्हैया ठाकुर, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष धरणीधर मिश्रा, राजकिशोर ठाकुर, विजय यादव, आशुतोष कुमार, निकेश सिंह, फारूक आजम, राहुल तिवारी, मारकंडे कुशवाहा, भीम कुमार, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, रूपलाल माझी, बीरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >