अपहृत युवती को वैशाली पुलिस ने किया बरामद

पूर्वी पंचायत के झंडा चौक के कुन्दन कुमार के घर वैशाली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक अपहृत युवती को बरामद किया है .

पताही . थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के झंडा चौक के कुन्दन कुमार के घर वैशाली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक अपहृत युवती को बरामद किया है . साथ ही एक युवक कुन्दन कुमार को हिरासत में लिया है . उक्त अपहृत युवती के पिता ने अपने पुत्री के अपहरण का वैशाली जिला के कप्ताहा थाना में 9 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराया था . थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि झंडा चौक स्थित कुन्दन के घर से वैशाली जिले के कप्ताहा थाना क्षेत्र से अपहरण हुई युवती को बरामद कर वैशाली पुलिस को सुपुर्द किया गया है . बरामद अपहृत युवकी मोतिहारी में वैशाली जिला के महिला के साथ रह रही थी . उक्त महिला ने बरामद युवती का कुन्दन से पैसा का लेन देन कर पिछले 12 दिसंबर को 2025 को शादी करवाया था . कुन्दन के घर सोमवार को शादी का प्रीति भोज का आयोजन हुआ था .इसी दौरान वैशाली पुलिस कुन्दन के घर छापेमारी कर अपहृत युवती को बरामद कर कुन्दन को हिरासत में ले लिया . थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद अपहृत युवती एवं हिरासत में हिरासत में लिय गये कुन्दन को वैशाली पुलिस ले गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >