Motihari: पटपरिया में हुई मारपीट में किशोर की मौत, सड़क जाम

मुफसिल थाना के पटपरिया में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल एक 13 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान शनिवार को मुजफ्फरपुर में मौत हो गयी.

Motihari: मोतिहारी. मुफसिल थाना के पटपरिया में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल एक 13 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान शनिवार को मुजफ्फरपुर में मौत हो गयी. मृतक छोटू कुमार पिता अमित कुमार पटपरिया के रहने वाले हैं. जैसे ही छोटू की मौत की सूचना पहुंची तो लाेगों का गुस्सा भड़क उठा. ग्रामीण बच्चे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते हुए अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. घटनास्थल पर सदर डीएसपी टू जितेश कुमार पांडेय, इंसपेक्टर व थानाध्यक्ष पहुंच लोगों को जाम हटाने व अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, लेकिन आक्रोशित लोग अभी भी अपनी मांग पर डटे हुए है. ग्रामीणों के अनुसार 25 अगस्त को मुफस्सिल थाना के पटपरिया गांव निवासी अमित कुमार अपने दरवाजे पर बैठे थे. तभी उनके पड़ोसी संतोष दास, भूषण दास, चंदन कुमार, भगेलू दास, रामबाबू कुमार दास हरवे-हथियार से लैस होकर दरवाजे पर आ गये और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने के बाद भगेलू दास ने अमित को घसीटते हुए दरवाजे से बाहर ले गया. उसके बाद संतोष दास, भूषण दास रॉड एवं लाठी से मारने-पीटने लगे. इसी दौरान अमित का हाथ-पैर टूट गया और वह जीमन पर गिर गया. बचाने आये अमित का पुत्र छोटू कुमार (13) को उसके पीछे से भूषण कुमार जान मारने की नीयत से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया. ग्रामीणों को देखा तो वे सभी लोग भाग खड़े हुए. इधर ग्रामीणों ने उन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने स्थित को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, इसी बीच छाूेटू का तबीयत और अधिक खराब होने लगा. उसे एक निजी नर्सिंग होम के आइसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी. इस संबंध में अमित ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. इधर समाचार संप्रेषण तक ग्रामीण सड़क जाम किये हुए थे. वहीं डीएसपी, इंसपेक्टर व थानाध्यक्ष लोगों को समझाने में लगे हुए हैं. जो देर शाम समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >