Motihari: सशक्त नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ‘सशक्त नारी सशक्त परिवार’ अभियान का आयोजन किया गया.

Motihari: पीपराकोठी : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ”सशक्त नारी सशक्त परिवार” अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मुफ्त और व्यापक स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर इस अभियान का उद्घाटन किया. विशेष आयोजन के दौरान, महिलाओं को विभिन्न रोगों की जांच और उपचार के लिए विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध कराई गई. मौके पर डा इप्सिता, बीएचएम सर्वेश कुमार सुधांशु, कामेश्वर चौरसिया, राजू सिंह, राजकिशोर सिंह, आशा फैसिलेटर सविता पाण्डेय सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >