Motihari : शराब तस्कर के घर छापेमारी, राइफल व गोली बरामद

पहाड़पुर थाने के बलुआ सोहरसिया गांव में शराब तस्कर अभिमन्यू सिंह के घर पर पुलिस ने छापेमारी की.

Motihari : मोतिहारी . पहाड़पुर थाने के बलुआ सोहरसिया गांव में शराब तस्कर अभिमन्यू सिंह के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान तस्कर तो भाग निकला, लेकिन उसके घर से हथियार व कारतूस बरामद हुआ. यह कार्रवाई एक मई को मेहसी में ट्रक सहित भारी मात्रा में शराब बरामदगी मामले मे हुई है. पकड़ीदयाल एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. एसपी स्वर्ण प्रभात अभिमन्यू शराब का बहुत बड़ा तस्कर है. उसके घर से एक राइफल, पांच गोली व एक मोबाइल बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि एक मई को मुजफ्फरपुर की तरफ से एक दस चक्का ट्रक पर शराब की खेप आने की सूचना मिली थी,जिसके बाद पुलिस ने भिमलपुर गांव के पास गिट्टी लदे ट्रकी को रोक तलाशी ली.इस दौरान ट्रक के अंदर गिट्टी में छुपा कर रखा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ था. चालक भी पकड़ा गया था. इस मामले में अभिमन्यू सिंह सहित उसके सिंडिकेट के अन्य सदस्यों का नाम सामने आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

AMRESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >