Motihari: 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन एक्शन मोड़ में है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मादक पदार्थ व शराब तस्करी के जीरो टॉलरेंस पर सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया है.

Motihari: अरेराज. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन एक्शन मोड़ में है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मादक पदार्थ व शराब तस्करी के जीरो टॉलरेंस पर सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया है. मंगलवार को रात्रि आईटीआई कालेज के पास विधानसभा चुनाव को लेकर बने चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त रूप से करवाई करते हुए 10 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बहादुरपुर पंचायत के बरई टोला निवासी मिनाज अंसारी के रूप में किया गया, जो अभी नगर पंचायत के वार्ड 09 में सपरिवार रहता है. अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बतायी की दंडाधिकारी सह सीओ उदय कुमार की उपस्थिति में बरामद गांजा जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं गिरफ्तार तस्कर की मोबाइल खंगाली जा रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >