नेपाल के पर्सा में 207 किलो गांजा बरामद, सीमेंट की बोरियों में छिपाकर हो रही थी तस्करी

नेपाल के पर्सा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 207 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. यह गांजा सीमेंट की बोरियों में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.

Raxaul News: नेपाल के पर्सा जिले के बिंदवासिनी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमेंट की बोरियों में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 207 किलोग्राम गांजा को बरामद किया है. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

 चेकिंग के दौरान पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम इलाका पुलिस कार्यालय पोखरिया और पुलिस चौकी प्रसौनीभाठा की संयुक्त टीम बिंदवासिनी ग्रामीण नगरपालिका-5 स्थित सड़क पर वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान प्रदेश-3-01-24 च 5385 नंबर के पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई.

सीमेंट की बोरियों में छिपाकर रखा गया था गांजा

तलाशी के दौरान वाहन में लदे सीमेंट के बोरों के भीतर छिपाकर रखा गया कुल 207 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस निरीक्षक प्रदीप पौडेल ने बताया कि मादक पदार्थ को बेहद सुनियोजित तरीके से सीमेंट की बोरियों में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.

चालक गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

बरामदगी के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर चालक मकवानपुर जिले के हेटौंडा उपमहानगरपालिका-13 निवासी 48 वर्षीय कृष्ण लामा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था. मामले से जुड़े अन्य संभावित तस्करों और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में दूरबीन विधि से जटिल पैंक्रियाटिक सिस्ट का सफल ऑपरेशन, मरीज स्वस्थ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >