छह वर्ष के बच्चों का अभियान चला कर वर्ग एक में होगा नामांकन

एक से 15 अप्रैल तक नामांकन पखवाड़ा चलेगा.इसके तहत चिह्नित बच्चों का नामांकन 15 अप्रैल को किया जाएगा.

मोतिहारी. एक से 15 अप्रैल तक नामांकन पखवाड़ा चलेगा.इसके तहत चिह्नित बच्चों का नामांकन 15 अप्रैल को किया जाएगा. छह वर्ष के बच्चों का नामांकन प्राथमिक या प्रारंभिक विद्यालयों मे हाेगा. इसके लिए डीएम सौरभ जोरवाल ने डीपीओ आइसीडीएस, बीइओ व सभी सीडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिया है. डीएम ने कहा है कि नए सत्र 2025-26 में जिले के सभी छह वर्ष के बच्चों काे निकट के प्राथमिक अथवा प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा एक में किया जाना है. इसके लिए शिक्षा विभाग एवं आइसीडीएस समन्यव के साथ कार्य करेंगे. आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित ऐसे बच्चे जो या तो छह वर्ष पूरे कर चुके हैं. अथवा अगले माह में छह वर्ष पूरा पूरा कर लेगे का नामांकन उनके पोषक क्षेत्र के प्राथमिक अथवा प्रारंभिक विद्यालय में कराया जाएगा.आंगनबाडी सेविका -सहायिका द्वारा ऐसे बच्चों की सूची प्राथमिक या प्रारंभिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराएगी. प्रधनाध्यापक संबंधित अभिभावकों को नामांकन संबंधित सूचना देंगे. नामांकन की तिथि को विद्यालय में विशेष प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाएगा.सभी बच्चों व अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके बच्चों का नामांकन किया जाएगा.नामांकन अभियान में ऐसे बच्चों को भी चिन्हित किया जाएगा जो छह साल के हो चुके है पर उनका नामांकन आंगनबाडी में नही है. बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र या आघार कार्ड नहीं रहने पर बच्चे का प्रोविजनल नामांकन किया जाएगा साथ हीं प्रधानाध्यापक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनवाने में अभिभावक का सहयोग करेंगे. नामांकन अभियान के बाद प्रधानाध्यापक बीइओ को यह प्रमाण पत्र देंगे कि उनके पोषक क्षेत्र में कोई भी छह वर्ष का बच्चा अनामंकित नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

AMRITESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >