मोतिहारी के स्कूलों में होने जा रही है खास प्रतियोगिता, जीतने वाले छात्रों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का मौका

मोतिहारी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 'सेवा ही संकल्प अभियान' के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. 'प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों एवं विकसित भारत संकल्पना' विषय पर आधारित ये प्रतियोगिताएं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेंगी. विद्यार्थी विद्यालय से लेकर जिला स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे.

Motihari News: जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता का विषय ‘प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों एवं विकसित भारत संकल्पना’ रखा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमारबगिरी ने पत्र जारी कर प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक, मॉडल, पीएम श्री और निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्राचार्यों को प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

17 सितंबर से विद्यालयों में शुरू होगी प्रतियोगिता

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक अलग-अलग स्तरों पर आयोजित की जाएगी. इसमें विद्यालय, संकुल, प्रखंड और जिला स्तर पर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर की अलग-अलग तिथि निर्धारित की है.

अर्द्धवार्षिक परीक्षा को देखते हुए तय हुआ शेड्यूल

जिले में 15 से 26 सितंबर 2026 तक कक्षा 1 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होनी है. परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता का कार्यक्रम स्तरवार तैयार किया गया है. कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 20 से 22 सितंबर तक होगी, जबकि कक्षा 9 से 12 की प्रतियोगिता 27 और 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

संकुल से जिला स्तर तक पहुंचेगा छात्रों का चयन

विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक स्तर से 3-3 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन अगले स्तर के लिए किया जाएगा. संकुल संसाधन केंद्र स्तर की प्रतियोगिता 29 सितंबर को होगी. इसके बाद प्रखंड संसाधन केंद्र यानी BRC स्तर पर 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.

22 सितंबर को अभिभावक संगोष्ठी में आयोजन जरूरी

शिक्षा विभाग ने 22 सितंबर 2026 को होने वाली अभिभावक संगोष्ठी के दौरान भी इस थीम पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित करना अनिवार्य किया है. प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि अभिभावक संगोष्ठी के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित करें और विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी कराएं.

6 अक्टूबर को जिला स्कूल में होगा अंतिम मुकाबला

जिला स्तर की प्रतियोगिता 6 अक्टूबर 2026 को जिला स्कूल, मोतिहारी में आयोजित की जाएगी. इसमें BRC स्तर से चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. जिला स्तर पर चयनित सफल विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा. राज्य स्तरीय आयोजन की तिथि और अन्य जानकारी बाद में जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें: जिस काम का असर बच्चों की जिंदगी पर दिखा, उसी के लिए सीतामढ़ी की नुसरत जहां को मिला बिहार केसरी सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >