Motihari: किसान की बेटी स्टेट योगा चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के लिए हुई चयनित

तुरकौलिया के किसान की पुत्री ने बिहार स्टेट योगा चैंपियन शिप में गोल्ड मेडल के लिए चयनित हुई है.

Motihari: तुरकौलिया. तुरकौलिया के किसान की पुत्री ने बिहार स्टेट योगा चैंपियन शिप में गोल्ड मेडल के लिए चयनित हुई है. यह चैंपियनशिप पटना में हो रहा है. बिहार स्टेट स्पोर्ट अथॉरिटी (बीएसएसए) के सौजन्य से हो रहा है. गोल्ड मेडल जीतने वाली बेलघटि रमेश कुमार कुशवाहा की पुत्री सीखा कुमारी है. वह उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक बेलवाराय के 11वीं की छात्रा है. शिक्षक रवि कुमार ने बताया कि शिखा कुमारी प्रखंड और जिला स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त की थी. जिसके बाद उसका चयन योगा चैंपियनशिप में स्टेट लेबल पर हुआ था. 30- 31 अगस्त को इसका आयोजन हुआ था. जिसमें शिखा का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ. सभी खेल खत्म होने के बाद मेडल मिलेगा. सीखा को गोल्ड मेडल जितने पर गांव और स्कूल में हर्ष का माहौल है. पिता श्री कुशवाहा ने कहा कि उनकी पुत्री जिस प्रकार यह उपलब्धि हासिल की है जिससे उनका सीना चौड़ा कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >