BP रजिस्टर में सबका 120/80, अस्पताल पहुंचते ही SDM ने खुद कराई जांच, खुली व्यवस्था की पोल

कोटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण में सदर एसडीएम अरुण कुमार को बिजली, बेड और कर्मचारियों की अनुपस्थिति जैसी कई अव्यवस्थाएं मिलीं. बीपी रजिस्टर में सभी का एक जैसा आंकड़ा मिलने पर भी उन्होंने संदेह जताया. इस मामले में प्रभारी से जवाब मांगा जाएगा और बीडीओ को नियमित निरीक्षण का निर्देश दिया गया है.

Motihari News: कोटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रखंड-अंचल कार्यालय का सदर एसडीएम अरुण कुमार ने औचक निरीक्षण किया. प्रखंड-अंचल कार्यालय की स्थिति सामान्य मिली, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई स्तर पर अव्यवस्था सामने आने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई. निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रभारी अनुपस्थित मिले, जबकि केवल एक आयुष चिकित्सक उपस्थित पाए गए.

अस्पताल में बिजली से लेकर बेड तक मिली अव्यवस्था

एसडीएम ने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान अस्पताल में बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने और अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं पाए जाने की बात सामने आई. मरीजों के बेड पर चादर तक उपलब्ध नहीं थी. कई बेड का इस्तेमाल अस्पताल के गार्ड और चिकित्सकीय कर्मियों द्वारा किए जाने पर भी एसडीएम ने आपत्ति जताई.

BP रजिस्टर में लगभग सभी मरीजों का 120/80 दर्ज

निरीक्षण के दौरान एसडीएम की नजर बीपी जांच पंजी पर पड़ी. पंजी में लगभग सभी मरीजों का रक्तचाप 120/80 दर्ज पाया गया. एक जैसे आंकड़े दर्ज होने पर एसडीएम ने जांच की प्रविष्टियों को लेकर संदेह जताया. स्थिति की वास्तविकता जानने के लिए उन्होंने स्वयं अपना बीपी जांच कराया. इस मामले में संबंधित कर्मियों से भी जानकारी ली गई.

कई गार्ड भी निरीक्षण के दौरान मिले अनुपस्थित

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई गार्ड भी उपस्थित नहीं मिले. अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मियों की उपस्थिति को लेकर भी एसडीएम ने जानकारी ली. उन्होंने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों के बाद अब पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

प्रभारी से अनुपस्थिति और कमियों पर मांगा जाएगा जवाब

एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण में पाई गई कमियों की विस्तृत जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी. पीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन कुमार की अनुपस्थिति और अस्पताल की व्यवस्थाओं में मिली कमियों को लेकर उनसे स्पष्ट कारण पूछा जाएगा. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं से संबंधित अन्य बिंदुओं की भी जानकारी ली गई.

BDO को सप्ताह में एक बार निरीक्षण का निर्देश

अस्पताल की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी के लिए एसडीएम ने बीडीओ को सप्ताह में कम से कम एक बार अस्पताल का आवश्यक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ चिरंजीवी पाण्डेय, बीपीआरओ सुमित कुमार, अस्पताल के बीसीएम मनीष कुमार और बीएचएम विकास कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बार-बार निर्देश के बाद भी नहीं सुधरे अधिकारी, DM ने 26 अंचलों का वेतन किया स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >