Motihari: तृतीय चरण में 2577 विद्यालय अध्यापकों को विद्यालय आवंटित

तीसरे चरण की नियुक्ति में जिले के विभिन्न विद्यालयों में 2577 विद्यालय अध्यापको की नियुक्ति की गई है.

Motihari:मोतिहारी. तीसरे चरण की नियुक्ति में जिले के विभिन्न विद्यालयों में 2577 विद्यालय अध्यापको की नियुक्ति की गई है.विभाग द्वारा इन शिक्षकों का विद्यालय आवंटन किया जा चुका है.दस मई से इन विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति पत्र का प्रिंट शुरू होने की संभावना है वहीं विभागीय निर्देश के आलोक में विभाग द्वारा निर्धारित तिथि को नियुक्ति पत्र व विद्यालय पदस्थापन का वितरण किया जाएगा. डीपीओ स्थापना साहेब आलम ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में 2577 विद्यालय अध्यापकों को विद्यालय आवंटित किया गया है.इसमें वर्ग एक से पांच के 671,वर्ग छह से आठ के 619, वर्ग नौ एवं दस के 584 तथा 11 वीं व 12 वी में 703 विद्यालय अध्यापक शामिल है.डीपीओ ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में इन विद्यालय अध्यापकों को नियुक्ति पत्र व पदस्थापन पत्र वितरित किया जाएगा.इसके लिए विभाग द्वारा तिथि निर्धारित की जाएगी.निर्धारित तिथि व निर्धारित स्थल पर नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >