12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस आज सीतामढ़ी वाया रक्सौल-नरकटियागंज होकर चलेगी मोतिहारी. मुजफ्फरपुर – आनंद बिहार 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस का परिचालन आज वाया सीतामढ़ी रूट से होगा. रेलवे के द्वारा जारी सूचना के अनुसार 15 जून को सीतामढ़ी वाया रक्सौल-नरकटियागंज परिवत्तीत रूट परिचालन होगा. शुक्रवार को 14 जून को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलने वाली 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस बदले रूट से चली. यह ट्रेन आज 15 व 16 जून को वाया रक्सौल-सीतामढ़ी होकर मुजफ्फरपुर पहूंचेगी. वही 19037 बांद्रा एक्सप्रेस 13, 14 व 15 जून को वाया नरकटियागंज-सिकटा, सीतामढ़ी होकर मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वही 19038 बरौनी-बांद्रा एक्सप्रेस 15 जून को डायर्वट किया गया है. यह ट्रेन सीतामढ़ी वाया रक्सौल-सिकटा होकर चलेगी. इसके अलावा 15211 जननायक एक्सप्रेस दरभंगा-अमृतसर 15 जून को दरभंगा-सीतामढ़ी वाया रक्सौल, सिकटा-नरकटियागंज होकर गुजरेगी. वही 15212 जननायक एक्सप्रेस अमृतसर-दभरंगा 12,13व 14 जून को डायर्वट की गयी है. यह ट्रेन 15 जून को नरकटियागंज वाया सिकटा, रक्सौल-सीतामढ़ी होकर सीधा दरभंगा जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
