बालू लदा टेलर जब्त, अज्ञात पर प्राथमिकी

खनन विभाग ने पुलिस के साथ छापेमारी कर बालू लदा टेलर जब्त किया.

मोतिहारी . मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरनावाघाट के पास से खनन विभाग ने पुलिस के साथ छापेमारी कर बालू लदा टेलर जब्त किया. टेलर सड़क किनारे लगा था. खान निरीक्षक मो अरमान ने मामले को लेकर टेलर के अज्ञात मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि छापेमारी के दौरान न तो टेलर में ट्रैक्टर का इंजन लगा था, नहीं उसके आसपास ही कोई खड़ा था. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >