मोतिहारी: रूल्ही पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न, तीन बूथों पर 1,162 मतदाताओं ने डाला वोट

मोतिहारी के रूलही पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। तीन बूथों पर कुल 1,162 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 Rulhi Pax Election: मोतिहारी सदर प्रखंड क्षेत्र की रूल्ही पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में मतदान संपन्न हो गया. मतदान समाप्ति तक तीनों बूथों पर कुल 1,162 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही.

बूथवार मतदान के आंकड़े

प्रभारी बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • बूथ संख्या-1: कुल 441 मत पड़े, जिनमें 309 पुरुष एवं 132 महिला मतदाता शामिल रहीं.
  • बूथ संख्या-2: सबसे अधिक 487 मत पड़े, जिनमें 291 पुरुष एवं 196 महिला मतदाताओं ने मतदान किया.
  • बूथ संख्या-3: कुल 234 मत पड़े, जिनमें 134 पुरुष एवं 100 महिला मतदाताओं ने हिस्सा लिया.

सील हुईं मतपेटियां, मतगणना पर टिकीं नजरें

मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कर्मियों ने सुरक्षा बलों की मौजूदगी में मतपेटियों एवं चुनाव सामग्री को सील कर सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया. मतदान शांतिपूर्ण रहने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है. अब मतगणना के बाद ही पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: मधुबन: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >