गुरु पूर्णिमा पर RSS का गुरु पूजन, भगवा ध्वज को बताया त्याग और समर्पण का प्रतीक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चकिया नगर ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गांधी मैदान में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु मानकर भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

चकिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चकिया नगर की ओर से बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज प्रणाम और प्रार्थना के साथ हुई. इस दौरान स्वयंसेवकों ने पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानकर उसका पूजन किया और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

भगवा ध्वज त्याग और समर्पण का प्रतीक

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. जीनीस लाल दास ने बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति के मूल्यों में समय के साथ कमी आ सकती है, लेकिन तत्व कभी नष्ट नहीं होता. इसी कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रतीक भगवा ध्वज को सर्वोच्च गुरु का स्थान दिया गया है.

उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति अर्पण, तर्पण और समर्पण के तीन मूल भावों पर आधारित है, जिनमें समर्पण का भाव सबसे गहरा और व्यापक है.

'पंच परिवर्तन' का संदेश युवाओं तक पहुंचाने का आह्वान

प्रो. जीनीस लाल दास ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्व का बोध और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे युवाओं को संघ के 'पंच परिवर्तन' अभियान से जोड़ें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करें.

सत्यनारायण मंदिर में खीर प्रसाद का आयोजन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संघ की ओर से स्थानीय सत्यनारायण मंदिर में खीर प्रसाद का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान 82 वर्षीय वयोवृद्ध स्वयंसेवक बांकेबिहारी जी का गुरु पूजन कर उनका सम्मान किया गया.

कई स्वयंसेवक रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर कार्यवाह दीपक शर्मा, सह कार्यवाह शंभू तुलस्यान, गोविंद प्रसाद, विजय कुमार गुप्ता उर्फ विजय श्री, प्रभु प्रसाद, अमरनाथ शर्मा, रामनरेश गुप्ता, भरत जी, अर्जुन झुनझुनवाला, प्रमोद कुमार, विद्यार्थी जी, विवेक कुमार, मोना कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirmal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >