Motihari: विधानसभा चुनाव को लेकर हुई समीक्षा बैठक

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में केसरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए तैयारी बैठक आयोजित की गयी.

Motihari: केसरिया. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में केसरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए तैयारी बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता आरओ सह डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार ने की. बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी समेत सभी जिम्मेदार पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान डीडीसी ने उपस्थित अधिकारियों से चुनाव से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. इसके साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, रूट चार्ट, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की. डीडीसी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में डीएसपी संतोष कुमार, बीडीओ कुमुद कुमार, सीओ पूनम मिश्रा, थानाध्यक्ष उदय कुमार, बीएलओ पर्यवेक्षक लालबाबू राम, सेक्टर पदाधिकारी तौकीर आलम समेत बड़ी संख्या में निर्वाचन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >