मोतिहारी: भारत-नेपाल बॉर्डर पर करेंसी एक्सचेंज की सुविधा शुरू, व्यापारियों और यात्रियों को राहत

रक्सौल में एसबीआई और एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर शुरू होने से नेपाल सीमा से जुड़े व्यापारियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. पढ़ें पूरी खबर…

रक्सौल पूर्वी चंपारण से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Motihari News: रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े व्यापारियों और यात्रियों के लिए बड़ी बैंकिंग सुविधा शुरू हुई है. सोमवार को रक्सौल स्थित State Bank of India और HDFC Bank की शाखाओं में विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर का शुभारंभ किया गया.

RBI क्षेत्रीय निदेशक ने किया उद्घाटन

भारतीय रिजर्व बैंक, पटना के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने फीता काटकर दोनों बैंकों में इस सेवा की शुरुआत की.

एसबीआई शाखा में विदेशी मुद्रा विनिमय कराने वाले पहले ग्राहक रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रिपु रमन बने. उन्होंने 200 अमेरिकी डॉलर और 50 सिंगापुर डॉलर का विनिमय कराया.

सीमा व्यापार और यात्रियों को मिलेगी राहत

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुजीत कुमार अरविंद ने कहा कि नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के कारण रक्सौल में विदेशी मुद्रा विनिमय की मांग लंबे समय से महसूस की जा रही थी.

उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ व्यापार और आवाजाही को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है. आरबीआई और बैंक मिलकर ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि फिलहाल रक्सौल के दो बैंकों में यह सुविधा शुरू हुई है और आगे सीमा से जुड़े अन्य जिलों और शाखाओं तक इसका विस्तार किया जाएगा.

साइबर सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक

नेपाली करेंसी और केवाईसी से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि सभी बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेंगे.

इस दौरान उन्होंने लोगों से साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की और किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी.

मौके पर आरबीआई के महाप्रबंधक शिव कुमार यादव, एसबीआई के उप महाप्रबंधक प्रफुल्ल कुमार झा, क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार सिंह समेत कई बैंक अधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >