Motihari: राजपुर-कोटवा सड़क का डायवर्सन टूटा, लोगों की बढ़ी परेशानी

राजपुर-कोटवा पथ के गवन्द्री दुर्गा चौक के पास निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन ध्वस्त होने की वजह से उक्त पथ पर लोगों का आवागमन बाधित हो गया है.

Motihari: कल्याणपुर. प्रखंड के राजपुर-कोटवा पथ के गवन्द्री दुर्गा चौक के पास निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन ध्वस्त होने की वजह से उक्त पथ पर लोगों का आवागमन बाधित हो गया है. बता दें उक्त सड़क का निर्माण पथ निर्माण कार्य सोना इंजीकांम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. कंपनी के द्वारा राजपुर व दुर्गा चौक गवन्द्री के बीच पुराने पुल को तोड़कर नया पुल निर्माण करने के लिए डायवर्सन बनाया गया था. सुमौती नदी पर पुल निर्माण का कार्य पिछले लगभग तीन वर्षों से चल रहा है. जहां आवागमन के लिए बनाए गए डायवर्सन कई बार ध्वस्त हुआ और बनाया गया. निर्माण विभाग के जेई अमित सैनी ने बताया कि निर्माण कार्य जल परियोजना विभाग की वजह रोकना पड़ता है, जिससे कार्य में देरी हो रही है.पानी हटते ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा.ध्वस्त डायवर्सन मामले में बताया अत्यधिक पानी का दबाव होने से ध्वस्त हुआ है. एक दो रोज देख रहे है, पानी का दबाव कम होते ही डायवर्सन का मरम्मत कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >