Motihari: दो घरों में लाखों के संपत्ति की चोरी

अड्डा बाजार, मुर्दाचक गांव से गुरुवार की रात अज्ञात चोरो ने एक साथ दो घरों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गये.

Motihari: पीपराकोठी . थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार, मुर्दाचक गांव से गुरुवार की रात अज्ञात चोरो ने एक साथ दो घरों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गये. घटना की रात दोनों परिवार अपने घर पर नहीं थे. शुक्रवार के सुबह जब अगल बगल के लोग दरवाज़े खुले एवं सामान विखरे हुए देखे तो घटना की सूचना मिली. चोरो ने उक्त गांव के विपिन प्रसाद एवं नवलकिशोर प्रसाद के घर में चोरी के घटना का अंजाम दिया है. बताया जाता है कि विपिन प्रसाद गुरुवार को ही अपने पुरे परिवार के साथ जयगांव चले गये थे वही नवलकिशोर प्रसाद पुरे परिवार के साथ बुधवार को नेपाल के हथोड़ा चले गये. जिसे घर को सुनसान देख अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली. बताया जाता है कि चोरो ने अलमारी, पेटी बक्सा को तोड़ कर उसमें रखें सभी सामान को लेकर फरार हो गये. जिसमें लाखों रुपये की सम्पति के चोरी का अनुमान है. हालांकि गृहस्वामी के आने पर ही नुकसान का सही अनुमान लगाया जा सकता है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन सुरु कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >