Motihari News: प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

पताही के पदुमकेर गांव में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों का मोतिहारी के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी/पताही से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: पताही प्रखंड के पदुमकेर गांव में शुक्रवार देर रात खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों में मां और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. सभी का इलाज मोतिहारी के एक अस्पताल में चल रहा है.

अचानक धमाके के साथ फटा कुकर

जानकारी के अनुसार पदुमकेर गांव निवासी दीनानाथ पटेल के घर में देर रात भोजन तैयार किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया. कुकर से निकली गर्म भाप और उबलता हुआ भोजन रसोई में मौजूद लोगों पर गिर गया, जिससे परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए.

मां और तीन बच्चे हुए घायल

हादसे में दीनानाथ पटेल की पत्नी त्रिरेखा देवी (30 वर्ष), पुत्र शिवम कुमार (10 वर्ष), मनप्रीत कुमार (7 वर्ष) और आयुष कुमार (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

मोतिहारी में चल रहा इलाज

प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. परिजनों के अनुसार घायलों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.

आर्थिक संकट से जूझ रहा परिवार

ग्रामीणों ने बताया कि दीनानाथ पटेल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है. पत्नी और तीन बच्चों के एक साथ घायल होने से परिवार पर बड़ा संकट आ गया है. इलाज के बढ़ते खर्च को लेकर परिजन चिंतित हैं.

जांच की बात

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है. अंचलाधिकारी नाजनी अकरम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >