Motihari: बापूधाम महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में, सांसद ने की तैयारी समीक्षा बैठक

सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ परिसदन में बैठक हुई.

Motihari: मोतिहारी. सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ परिसदन में बैठक हुयी, जिसमें 02 अक्टूबर से 04 अक्टूबर तक बापूधाम महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया और कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गयी. बापूधाम महोत्सव का शुभारंभ 02 अक्टूबर को 10:00 बजे पूर्वाहन में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मान समारोह के साथ की जाएगी, जिसका आयोजन गांधी स्मारक में किया जाएगा. 02 अक्तूबर को ही अपराह्न सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह का आयोजन गांधी मैदान में किया जाएगा. उसी दिन शाम 7:00 बजे से गांधी स्मारक में स्थानीय कलाकारों का सम्मान समारोह रखा गया है. महोत्सव के दौरान 3 अक्टूबर की संध्या 5:00 बजे स्थानीय कलाकार गांधी मैदान में अपनी प्रस्तुति देंगे.उसके पश्चात अपराह्न 7:00 बजे से ख्याति प्राप्त भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रस्तुति कराई जाएगी. 04 अक्तूबर को गांधी मैदान में अपराह्न 5:00 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत होगी.अपराह्न 7:00 बजे प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी की प्रस्तुति होगी, उसके पश्चात महोत्सव का समापन होगा. इसको लेकर शनिवार को सांसद राधा मोहन सिंह ने अधिकारियों के साथ गांधी मैदान कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का निरीक्षण किया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >