मोतिहारी में चावल की दुकान पर छापेमारी, दूसरे चावल को ब्रांडेड बैग में पैक करने का आरोप

पताही में दूसरे चावल को सेवन स्टार ब्रांड के बैग में पैक करने की शिकायत के बाद प्रशासन ने मां दुर्गा राइस दुकान पर छापेमारी की. सीओ और पुलिस टीम ने पैकिंग, गुणवत्ता और संबंधित कागजात की जांच की.

मोतिहारी में छापेमारी: पताही थाना क्षेत्र के भकुरहिया मोड़ स्थित मां दुर्गा राइस दुकान में दूसरे चावल को किसी खास ब्रांड के बैग में पैक किए जाने की शिकायत पर गुरुवार रात प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. एसडीओ पकड़ीदयाल मंगल कुमारी के निर्देश पर सीओ नितेश कुमार सेठ और पुलिस टीम ने दुकान पहुंचकर चावल की गुणवत्ता, पैकिंग और संबंधित दस्तावेजों की जांच की.

छापेमारी के दौरान दुकान में कंपनी के ब्रांड नाम वाले चावल के कई बैग मिले. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि बैग असली कंपनी के हैं या दूसरे चावल को ब्रांडेड बताकर नकली पैकिंग की जा रही थी.

शिकायत के बाद एसडीओ ने दिया जांच का निर्देश

जानकारी के अनुसार एसडीओ पकड़ीदयाल को शिकायत मिली थी कि भकुरहिया मोड़ स्थित उक्त दुकान में दूसरे चावल को कंपनी के बैग में पैक कर बेचा जा रहा है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

इसके बाद गुरुवार रात सीओ नितेश कुमार सेठ के नेतृत्व में पुलिस टीम दुकान पहुंची. टीम ने मौके पर मौजूद चावल के बैग, उनकी पैकिंग और चावल की गुणवत्ता की जांच शुरू की.

दुकानदार से मांगे गए जरूरी कागजात

जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदार से चावल की खरीद-बिक्री और पैकिंग से जुड़े दस्तावेज मांगे. अधिकारियों की ओर से यह भी जांच की जा रही है कि दुकान में मिले ब्रांड के बैग अधिकृत कंपनी से जुड़े हैं या इनका उपयोग दूसरे चावल की पैकिंग के लिए किया जा रहा था.

प्रशासन अब चावल के स्रोत, पैकिंग की प्रक्रिया और ब्रांड से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच करेगा. मामले में किसी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

जांच में गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई

सीओ नितेश कुमार सेठ ने बताया कि एसडीओ पकड़ीदयाल को शिकायत मिली थी कि दुकान में दूसरे कंपनी के चावल को किसी अन्य ब्रांड के बैग में पैक किया जा रहा है. इसी शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई है.

उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है. यह सत्यापन किया जा रहा है कि दुकान में मिले ब्रांड के बैग असली हैं या नकली पैकिंग के लिए उनका इस्तेमाल किया गया है. दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जांच में किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें:

मोतिहारी: मधुबन छावनी चौक का नाम आखिर कैसे पड़ा? रियासत और सैनिकों से जुड़ी है कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >