जो खेलेगा वही खिलेगा! मोतिहारी में खिलाड़ियों को पीएम मोदी का संदेश, ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बढ़ा उत्साह

मोतिहारी में 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से सीधे संवाद किया. उन्होंने 'जो खेलेगा वही खिलेगा' का संदेश देते हुए गुमनाम खेलों को पहचान दिलाने पर जोर दिया.

Motihari News: माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एलएनडी कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाड़ियों के साथ संवाद का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और देश में कम चर्चित खेलों को पहचान दिलाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों के बेहतरीन खिलाड़ियों को मेडल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा- जो खेलेगा वही खिलेगा

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि आज जरूरत ऐसे खेलों को पहचान दिलाने की है, जो दुनिया में प्रचलित हैं, लेकिन अपने देश में अपेक्षाकृत गुमनाम हैं.

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों का उल्लेख करते हुए कहा कि ध्यानचंद ने अपने खेल के माध्यम से भारत की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में स्थापित किया. उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी केवल खुद को ही नहीं, बल्कि अपने गांव, समाज, राज्य और देश को भी गौरवान्वित करता है.

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए ‘जो खेलेगा वही खिलेगा’ का संदेश दिया. उन्होंने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास से जोड़ते हुए प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने की जरूरत पर बल दिया.

खेलो इंडिया संवाद के माध्यम से खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया.

मोतिहारी में खेल सुविधाओं के विकास की जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व प्रतिभागी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार ने जिले में खेलकूद के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि मंत्री रहने के दौरान मोतिहारी में खेल भवन तथा जिला स्कूल, विभिन्न महाविद्यालयों सहित लखौरा में स्टेडियम के निर्माण की दिशा में पहल की गयी.

उन्होंने जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला.

खेलों से युवाओं में आएगी नई ऊर्जा

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मृगेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने से उनके व्यक्तित्व का विकास होता है.

उन्होंने खेल गतिविधियों को नशामुक्ति अभियान से भी जोड़ते हुए कहा कि युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ना स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण बनाने में मददगार साबित हो सकता है.

अमन, अभिषेक समेत खिलाड़ियों को मिला सम्मान

युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. अमन मिश्रा, अभिषेक, राजन कुमार, नितिन राज, तान्या सिंह और शैलेन्द्र को पुष्प गुच्छ एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया.

खिलाड़ियों के सम्मान के दौरान सभागार में मौजूद लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया. आयोजन के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्वादल भट्टाचार्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने किया.

मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. रमेश कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव कुमार, खेल विभाग के रमेश कुमार और नेहरू युवा केंद्र की रानू कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे. अभिषेक कुमार, उज्ज्वल, माही गुप्ता, आदिरा, तान्या, विक्की, मनोज, रिया आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.

यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ के बीच रेलवे का इमरजेंसी प्लान तैयार, खतरा दिखा तो थम जाएंगी ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >