Motihari: जलसंकट को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

भीषण जल संकट झेल रहे वार्ड संख्या 10 के लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है.

Motihari: रक्सौल. भीषण जल संकट झेल रहे वार्ड संख्या 10 के लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है. नगर परिषद क्षेत्र के इस वार्ड के दर्जनों निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की. लोगों का आरोप है कि प्रशासन उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है. स्थानीय निवासी राजीव जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नल-जल योजना एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे हर वार्ड में लागू करने का निर्देश था, लेकिन वार्ड 10 में अब तक यह योजना लागू नहीं की गई है. उनका कहना है कि योजना का प्रस्ताव वार्ड में आया था, लेकिन स्थानीय पार्षद ने इसे लगने नहीं दिया, जिससे यहां के लोग आज एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं. मौके पर निवासी राजीव जायसवाल, राकेश पांडेय, राजेश पांडेय, दुर्गेश पांडेय, राकेश कुमार, दिनेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजीत सर्राफ, नरेश सर्राफ सहित अन्य मोहल्लेवासी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >