Motihari :मशाल योजना के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन

गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सीआरसी स्तर पर आयोजित मशाल खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया.

Motihari : हरसिद्धि . गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सीआरसी स्तर पर आयोजित मशाल खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के सदस्य शंभू अग्रवाल शिक्षा विद विंदेश्वरी प्रसाद यादव ,हीरा अग्रवाल प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने बताया कि भारत सरकार के माध्यम से मशाल खेल के माध्यम से छात्र छात्राओं को चयन कर जिला स्तर पर भेजना है. उसके बाद चयनित छात्र-छात्रा जिला स्तर से चयनित होकर राज्य स्तर पर जाएगी और जो छात्र छात्रा राज्य से चयनित होगे वे देश स्तर तक जाएंगे. इसलिए सरकार के आदेश के आलोक में सीआरसी स्तर खेल का आयोजन किया गया. यह खेल कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा. इसमें हाई जंप, दौड़ ऊंची कूद के साथ अनेकों खेल को खेला जायेगा. खेल में प्रथम स्थान पाने वाले की सूची जिला को भेजी जाएगी. मौके पर पंचायत समिति सदस्य ई. दीपक कुमार, गौतम अग्रवाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >