Motihari : एक दिवसीय जॉब कैंप कल, सौ बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय जॉब सह कैरियर मार्गदर्शन कैंप का आयोजन 26 सितंबर को होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

मोतिहारी . जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय जॉब सह कैरियर मार्गदर्शन कैंप का आयोजन 26 सितंबर को होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कैंप में सत्या माइक्रो कंपनी भाग लेगी और एक सौ युवाओं की कांउसलिंग कर एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी देगी. चनयनित अभ्यर्थियों का कार्य स्थल बिहार होगा और 20901 रुपये मानदेय के साथ आवास, इंसेंटिव, पीएफ, मेडिकल, इंश्योरेंस की सुविधाएं मिलेगी. योग्यता दसवीं या 12 वीं होनी चाहिए. उम्र की सीमा 20 से 34 साल कंपनी द्वारा तय की गयी है. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी अपना रिज्यूम बॉयोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ रोजगार कैम्प में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: INTEJARUL HAQ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >