जहरीली शराब मामले में एक आरोपित गिरफ्तार.

बलुआ थरूहटी गांव से जहरीली शराब मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के बलुआ थरूहटी गांव से जहरीली शराब मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया अभियुक्त उक्त गांव निवासी राजेश्वर पटेल बताया जाता है. बता दें कि 2023 में जहरीली शराब पीने से जिले में कई लोगों की मौत हो गई थी. उस दौरान पुलिस ने एक अभियान के तहत शराब तस्करों के घर ताबड़ तोड़ छापेमारी की थी. इसमें बलुआ निवासी राजेश्वर पटेल के घर पर भी छापेमारी हुई थी. उस समय पटेल घर छोड़ फरार हो गया था. पुलिस तस्कर पटेल की तलाश कर रही थी. पुष्टि थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >