Motihari: अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

ढाका थाना काण्ड संख्या 302/2024 के दस अप्राथमिकी अभियुक्तों के घर पर ढाका पुलिस ने गाजे बाजे के साथ न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को चस्पा किया.

Motihari: सिकरहना. ढाका थाना काण्ड संख्या 302/2024 के दस अप्राथमिकी अभियुक्तों के घर पर ढाका पुलिस ने गाजे बाजे के साथ न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को चस्पा किया. इनमें लहन ढाका निवासी नौशाद पिता मो. युनूस, सहीद पिता-सैयद इफ्तेखार,आसीफ पिता सकील, अमजद, पिता मुर्तुजा, मुजीब, पिता- स्व. मजहर आलम उर्फ स्व. इजहार, नसीम, पिता फसी अख्तर,मुस्कान, पिता-समीउल्लाह, दानिश, पिता- मैनुल्लाह अंसारी, हशरत अंसारी उर्फ अशमत अंसारी पिता-हकीम अंसारी आजाद नगर निवासी सहबाज खान उर्फ नदीया पिता गुड्डु खान के नाम शामिल हैं. ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि इसके बाद भी अगर वे लोग हाजिर नहीं होते हैं तो न्यायालय से आदेश लेकर विधिवत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >