Motihari: 21 हजार 500 मतदाताओं का नाम किया गया विलोपित

मतदाता पुनरीक्षण के बाद बीएलओ के द्वारा किए गए रिपोर्ट के आधार पर 10-रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में 21 हजार 5 सौ लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है.

Motihari: रक्सौल. मतदाता पुनरीक्षण के बाद बीएलओ के द्वारा किए गए रिपोर्ट के आधार पर 10-रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में 21 हजार 5 सौ लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है. हटाए गए लोगों का संबंधित बूथों पर सोमवार को चप्सा किया गया है. अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जांच के बाद 21 हजार 5 सौ वैसे लोग जिनका दो जगह मतदाता सूची में नाम था, या वैसे जो दूसरे जगह जा चुके है साथ ही जिनकी मौत हो गयी है. वैसे सभी नामों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि सूची चप्सा किये जाने के बाद दावा आपत्ति का भी समय दिया गया है. विलोपित किए गए किसी भी नाम को लेकर यदि किसी को कोई समस्या है तो साक्ष्य के साथ आवेदन कर सकते है. सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश ने अपनी देखरेख में प्रखंड कार्यालय परिसर में सार्वजनिक तौर पर वैसे मतदाताओं की सूची को सार्वजनिक किया, जिनका नाम कटा है. साथ ही, उन्होंने बताया कि सभी बूथ पर भी अलग से सूची लगायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >