Motihari Weather: उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. खासकर मोतिहारी और आसपास के इलाकों में 4 मई को मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
ये रहेगा तापमान का हाल
अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, राहत के साथ-साथ खतरे की चेतावनी भी दी गई है. गरज के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
लोगों से की गई खास अपील
मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खराब मौसम के दौरान घर या सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है. खासकर पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहने को कहा गया है, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके.
