मोतिहारी में बरातियों से भरी पिकअप पलटी, 13 वर्षीय किशोर की मौत, आधा दर्जन घायल

Motihari Road Accident: मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मोतिहारी से सुबोध कुमार सिंह का रिपोर्ट

Motihari Road Accident: मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. नारायणपुर पुल के पास बरातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की प्रगति राज ने लगातार दूसरी बार जीता सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक

ब्रेकर के पास बिगड़ा संतुलन, खाई में पलटी पिकअप

जानकारी के अनुसार, बरुराज थाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव से एक बरात पीपरा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव जा रही थी.

जैसे ही बरातियों से भरी पिकअप नारायणपुर पुल के समीप साइफन के पास पहुंची, सड़क पर बने ब्रेकर के निकट चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई.

13 वर्षीय अमित की मौके पर ही मौत

हादसे में मंगुराहा गांव निवासी नागेंद्र महतो के 13 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक बरातियों को चोटें आईं. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज मुजफ्फरपुर के विभिन्न निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है.

गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

शादी समारोह की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गईं. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे.

पुलिस कर रही जांच

कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप की पहचान की जा रही है. फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है.

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए. मामले की जांच जारी है और आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बिहार सरकार अब युवाओं को देगी 6 हजार रुपये, इंटर्नशिप करने का मिला सुनहरा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >