मोतिहारी: आर्केस्ट्रा पर पुलिस का छापा, 23 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू और तीन संचालक हिरासत में

Motihari Orchestra Raid: छौड़ादानो में बाल संरक्षण इकाई और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर आर्केस्ट्रा से 23 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है.मामले में तीन संचालकों को हिरासत में लेकर मानव तस्करी और बाल श्रम के तहत जांच जारी है. जानिए पूरी खबर…

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Orchestra Raid: पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में बाल संरक्षण इकाई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.टीम ने क्षेत्र के आर्केस्ट्रा सेंटरों पर अचानक छापेमारी कर वहां काम कर रही 23 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है.इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को भी हिरासत में लिया है,जिनसे सघन पूछताछ की जा रही है.

गुप्त सूचना पर बाल संरक्षण इकाई का एक्शन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई को छौड़ादानो इलाके के आर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से जबरन काम कराने की पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी.इस सूचना के आधार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से विशेष टीम का गठन कर चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई.जांच के दौरान भारी संख्या में नाबालिग लड़कियां काम करती हुई पाई गईं,जिन्हें तत्काल वहां से निकालकर सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया.

मानव तस्करी और बाल श्रम एक्ट के तहत होगी कार्रवाई 

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू की गई सभी नाबालिग लड़कियों की वास्तविक उम्र और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए उनकी काउंसिलिंग और जांच की जा रही है.हिरासत में लिए गए तीनों संचालकों के खिलाफ बाल श्रम,मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) और किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.पुलिस अब इस पूरे रैकेट और नेटवर्क को खंगालने में जुटी है कि इन नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर किस तरह और कहां से लाया गया था.इस कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य आर्केस्ट्रा संचालकों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >