Motihari News: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव
मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार पंचायत के वार्ड संख्या-07 का है. मृतक की पहचान ध्रुप पटेल के पुत्र अजय पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घर के अंदर युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही हरसिद्धि थाना की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.शुरुआती जांच में पुलिस हर पहलू से मामले को खंगाल रही है.
गांव में पसरा मातम
युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
