Motihari News: मोतिहारी में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का स्वागत, चंपारण के औद्योगिक विकास पर चर्चा

Motihari News: मोतिहारी पहुंचीं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का सर्किट हाउस में स्वागत किया गया. इस दौरान चंपारण में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा हुई. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी से सामंत कुमार गौतम की रिपोर्ट

Motihari News: बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का मोतिहारी आगमन पर स्वागत किया गया. विकसित भारत संकल्प सम्मेलन-2026 में भाग लेने पहुंचीं मंत्री से स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी हुई.

मोतिहारी स्थित सर्किट हाउस में होटल रुद्रा रीजेंसी के निदेशक लव कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

चंपारण में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा

स्वागत कार्यक्रम के दौरान लव कुमार सिंह ने उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह से बिहार, विशेषकर चंपारण क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को लेकर चर्चा की.

उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा मिलता है, तो रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. साथ ही युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध हो सकेगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह से भी हुई मुलाकात

कार्यक्रम के दौरान होटल रुद्रा रीजेंसी के निदेशक लव कुमार सिंह ने पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा पूर्वी चंपारण के सांसद राधामोहन सिंह से भी मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्रीय विकास, औद्योगिक संभावनाओं और अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई.

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होने पहुंचीं थीं मंत्री

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मोतिहारी के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया था.

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोतिहारी पहुंची थीं. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 126 गेंदों पर नाबाद 306 रन, रक्सौल की बेटी ने अंडर-19 क्रिकेट में रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >