Motihari News: ढाका में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद लगी भीषण आग, बचाने के चक्कर में एक ही परिवार के 5 झुलसे

Motihari News: मोतिहारी के ढाका में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. खाना बनाने के दौरान हुई इस घटना के बाद सभी घायलों को नाजुक स्थिति में मोतिहारी रेफर किया गया है...

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत विशंभरपुर गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से अचानक हुए रिसाव ने भीषण आग का रूप ले लिया. इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

महिला को बचाने में एक-एक कर झुलसते गए लोग

जानकारी के अनुसार, घटना गांव के निवासी संदेश कुमार के घर पर हुई. घर की महिला सदस्य रसोई में खाना बना रही थी, तभी गैस पाइप से लीकेज के कारण आग भड़क उठी और महिला उसकी चपेट में आ गई. चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए घर के अन्य सदस्य दौड़े, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक-एक कर पांचों लोग इसकी जद में आ गए.

गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, ढाका पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि पांचों घायलों की स्थिति काफी चिंताजनक है. बेहतर इलाज और विशेषज्ञ देखभाल के लिए अस्पताल प्रशासन ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, मोतिहारी रेफर कर दिया है.

गांव में पसरा सन्नाटा

इस हृदयविदारक घटना के बाद विशंभरपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम ने मामले की जानकारी ली है. सिलेंडर लीकेज से हुई इस घटना ने एक बार फिर रसोई में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खतरों को उजागर कर दिया है.

मोतिहारी के ढ़ाका से राजकिशोर गिरी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >